कछौना (हरदोई) : कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत ग्रामसभा त्यौरी ग्राम जसवन्तपुर का युवक एक सप्ताह से गायब है। परिजनों ने कोतवाली कछौना को लिखित सूचना दे दी है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी हैं।

बताते चलें जसवन्तपुर के निवासी मुमताज अली का 18 वर्षीय पुत्र इलियास उर्फ साहिल दिनांक 25 अक्टूबर को बाहर कमाने हेतु घर से निकला था, परंतु सांय तक नहीं पहुंचा, तो परिजनों को काफी चिंता हुई, उसकी खोजबीन आसपास गांव, दोस्तों, रिश्तेदारों के यहां की, परंतु कोई जानकारी नहीं हो सकी। परिजनों ने पूरे मामले की सूचना कोतवाली कछौना को दे दी हैं। परिजनों ने दी गई शिकायत में बताया कि युवक का हुलिया रंग गेहुंआ, लंबाई लगभग 5 फुट है। चेहरा गोल, आंख, कान, नाक औसतन, उम्र 18 वर्ष, लाल कत्थई चौखाने की शर्ट, नीली जींस पैंट, फ्लाइट की काली हवाई चप्पल पहने हैं। किसी व्यक्ति को सूचना मिले तब कोतवाली कछौना के दूरभाष नम्बर 9454403557 व परिजन पिता के नम्बर 9936643061 पर सूचना देने की कृपा करें। उसे उचित इनाम दिया जाएगा। आप के एक छोटे से प्रयास से परिजनों के चेहरे पर खुशी आ जाएगी। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता