परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने जहर खाकर की आत्महत्या

धनोरा-
थाना क्षेत्र के निकट गांव में एक छात्रा ने बीती रात में जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी करने पर मृतका की माता ने बताया की उनकी बेटी ने बीएससी की परीक्षा दी थी जिसमें वो फेल हो गयी। फेल होने के बाद से उसकी बेटी घर में गुमसुम रहती थी। बीती रात इसी बात से परेशान होकर करीब नौ बजे छात्रा ने विषैला पदार्थ खा लिया। जब वह काफी समय तक कमरे से बाहर नहीं आयी तो हमने अंदर जाकर देखा तो वह बेहोशी की हालत में पड़ी थी । हम तुरंत उसे नगर के निजी अस्पताल में ले गये जहां कुछ समय इलाज करने के बाद डाक्टर ने उसे मेरठ लेकर जाने को कहा । जैसे ही हम उसको लेकर मेरठ के लिये निकले तो उसने दम तोड़ दिया। मृतावस्था में ही उसको हम घर लेकर आ गये। छात्रा की मौत की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गयी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। छात्रा की मौत से घर में कोहराम मचा है। छात्रा की मौत को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएँ हो रही हैं। इस मामले में धनोरा थाना प्रभारी नवाब सिहं का कहना है की क्षेत्र में एक छात्रा द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है । छात्रा की मौत का वास्तविक पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा।