विद्युत करंट लगने से महिला की मौत

सिराथू, कौशाम्बी : विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते जनपद में आए दिन करंट लगने से लोगों के मरने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

कौशाम्बी जनपद के कड़ा थाना के अंतर्गत चक पूरे फ़ैज की सुनीता देवी पत्नी स्वर्गीय ओम प्रकाश अग्रहरि सुबह पड़ोस में घास काटने गई थी। जिसमें अचानक करंट लगने से महिला की मौत हो गई और परिवार में कोहराम मच गया।