हरदोई- छह महीने बाद गाजियाबाद से नौकरी करके वापस लौट रहे युवक की हरदोई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 3 पर ट्रेन से उतरने के बाद लाइन पार करते समय प्लेटफॉर्म एक पर आ रहा था। इसी बीच रनथ्रु ट्रेन की चपेट में आकर मौके पर ही कट कर दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनो में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा।
हरपालपुर थाना के सुभौवापुर मजरा रोशन पुर निवासी संजय बुधवार की सुबह गाजियाबाद से वापस सुबह करीब 6 बजे हरदोई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 से उतरा। उसके बाद प्लेटफार्म एक पर आने के लिए रेलवे लाइन पार करने लगा। इसी बीच तेज रफ्तार से आ रही रन थ्रू ट्रेन की चपेट में आकर संजय की मौके पर ही कट कर दर्दनाक मौत हो गई।परिजनों के मुताबिक संजय चार भाइयों में दूसरे स्थान पर था। गाजियाबाद में एक निजी कंपनी में ऑपरेटर के पद पर तैनात था। उसकी मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा है।