माधौगंज (हरदोई)- चार्जिंग में लगे ई रिक्शा की चपेट में आने से मानसिक रूप से विक्षिप्त एक युवक की करेंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
कस्बे के मोहल्ले नेहरू नगर निवासी अनवर अली का पुत्र शाहरुख खान 18 वर्ष मानसिक रूप से कमजोर था। बुधवार की सुबह करीब चार बजे बैंक ऑफ इंडिया के सामने बैटरी चालित ई रिक्शा चार्ज हो रहा था। शाहरुख उस रिक्शा की करेन्ट की चपेट में आ गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। ई रिक्शा ज्ञानेंद्र सिंह चौहान पुत्र महेंद्र सिंह चौहान ने चार्जिंग के लिए लगाया था। एस आई सुरेंद्र सिंह ने शव का पंचायतनामा भरकर जिला अस्पताल भेज दिया।