कछौना, हरदोई : कासिमपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार को अपराह्न में शौच को गए युवक की तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार थाना कासिमपुर निवासी ग्राम बेहसार मंगू का (35) पुत्र स्व० मखोले शुक्रवार अपराहन को गांव के बाहर स्थित तालाब में शौच के लिए गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने के कारण तालाब में डूबने से युवक की मृत्यु हो गई। बताते चलें इसी हफ्ते अतिवृष्टि होने के कारण तालाबों में पानी काफी भर गया है। जिसके कारण मृतक युवक तालाब के पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाया होगा। अतिवृष्टि में जहां खेत खलियान की भयंकर तबाही हुयी हैं। जिससे किसानों पर कुदरत का कहर टूट पड़ा था, परंतु अब अतिवृष्टि ने एक युवक की जान भी ले ली। इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता