कौशाम्बी : मेड़ई कल्याणी सेवा ट्रस्ट शनिवार से देवरा गांव में ग्राम गौरव उत्सव मनाएगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम में पहले दिन विधिक सेमीनार होगा। जिसकी अध्यक्षता पूर्व न्यायमूर्ति रामसूरत इलाहाबाद हाई कोर्ट करेंगे एवं मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति गौतम चौधरी इलाहाबाद हाई कोर्ट रहेंगे।
संध्या कार्यक्रम में मातृ शक्ति द्वारा लोक गीत का कार्यक्रम किया जायेगा। जिसमे मुख्य अतिथि एसडीएम चायल ज्योति मौर्या होगी। कार्यक्रम के दूसरे दिन मनुष्य जीवन में प्राथमिक शिक्षा का महत्त्व विषय पर सेमीनार किया जायेगा। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल इलाहाबाद हाई कोर्ट होंगे। सांध्य कार्यक्रम में कवि सम्मलेन आयोजित होगा। कार्यक्रम के अंतिम दिन जैविक कृषि, जल संरक्षण, पशु पालन विषय पर सेमीनार आयोजित किया जायेगा। जिसके मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह होंगे। सांध्य कार्यक्रम में विश्व विख्यात मूँछ नर्तक राजेंद्र प्रसाद उर्फ़ दूकान जी का कार्यक्रम होगा।