कछौना (हरदोई) : कोतवाली कछौना के अंतर्गत ग्राम सभा कमालपुर के ग्राम शमशेर नगर में एक युवक ने पत्नी के वियोग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र कछौना की ग्राम सभा कमालपुर के ग्राम शमशेर नगर विष्णु प्रताप पुत्र रामदयाल उम्र 32 वर्ष शराब का आदी था।जिसकी आए दिन प्रताड़ना से तंग आकर उसकी पत्नी मनीषा एक सप्ताह पूर्व अपने मायके चली गई थी। उसका व परिजनों का कहना था कि जब तक शराब की लत नहीं छोड़ोगे तब तक घर वापस नहीं आएंगे। जिससे वह गुमसुम रहने लगा था। गुरुवार की रात पत्नी के वियोग में घर के अंदर गमछा से फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना से परिजन काफी दुखी हैं। शराब के चलते एक परिवार बिछड़ गया।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता