रिश्तेदारी में छत से गिरने से युवक की मृत्यु

कछौना, हरदोई। कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत ग्राम शंकर खेड़ा में रिश्तेदारी में आए किसान की छत से गिरने से दर्दनाक मृत्यु हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

  बतातें चलें मृतक छोटेलाल पुत्र रामेश्वर निवासी वंशीपारा मजरा कल्याणमल थाना बेनीगंज अपने साथी राकेश के साथ मजबूरी के लिए लुधियाना जाने के लिए घर से निकला था। गुरुवार को बालामऊ जंक्शन पर ट्रेन छूटने के कारण लुधियाना नहीं जा सका। तब दोनों लोग नजदीक के गांव शंकर खेड़ा में रिश्तेदारी में जाकर रुक गए। सुबह छोटेलाल लघुशंका (पेशाब) करने के लिए उठा, पैर फिसलने से वह छत के नीचे गिर गया। परिजन आनन-फानन में इलाज हेतु अस्पताल ला रहे थे, रास्ते में छोटे लाल की मृत्यु हो गई। मृतक छोटे लाल की उम्र 30 वर्ष थी। 

इस घटना से परिवार के ऊपर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों की सूचना पर कछौना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता