ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार बुजुर्ग की मौत

हरदोई- पिहानी थाना क्षेत्र के इटारा गांव के समीप एक बाइक में ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। इससे बाइक पर पीछे बैठा बुजुर्ग घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर उसकी सांसे थम गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया हैं।

मझिला थाना क्षेत्र के करीमनगर गांव निवासी रामरतन (60) पुत्र बुद्धा शुक्रवार को अपने संबंधी इलाके के ही जमालपुर गांव निवासी रामकुमार की बाइक पर सवार होकर पिहानी थाना क्षेत्र के मवैया गांव निवासी अपनी बेटी मीरा के घर गया। जहां से देर शाम घर को वापस निकला। इटारा गांव के समीप सामने से तिलक समारोह को जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इसकी वजह से चालक रामकुमार तो बाल-बाल बच गया। लेकिन बुजुर्ग रामरतन जख्मी हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसको पिहानी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से हालत गंभीर देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पतालं में उसको मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनो के सुपुर्द कर दिया गया। हादसे से परिजनो में कोहराम मचा हुआ है। मृतक खेतीबाड़ी का काम करता था। परिवार में एक बेटा भानू व दो बेटियां मीरा व रेखा बताई गई है।