साली के प्यार में पागल नरपिशाच ने पत्नी और बेटी को मार डाला

● दोहरे हत्याकांड का चौबीस घंटे में खुलासा कर जीजा साली को पुलिस ने भेजा जेल

कौशांबी : सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू कस्बे में विधायक निवास से चंद कदम की दूरी पर मंगलवार को मां बेटी की बेरहमी से धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने 24 घंटे में दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मृतक युवती का बेरहम पति का साली से प्रेम प्रपंच का मामला प्रकाश में आया है। जीजा के प्यार में पागल युवती ने प्लानिंग बनाकर अपनी सगी बहन और भतीजी की धारदार हथियार से अपने प्रेमी जीजा के हाथों से मौत के घाट उतार दिया।

महेवा घाट थाना क्षेत्र के कुम्हियावा बाजार निवासी मोहित उर्फ अजय साहू ने सरिता साहू से प्रेम विवाह किया था। इसी बीच सरिता को एक बेटी हुई लेकिन इस दांपत्य जीवन में अजय साहू की साली बाधक बन गई और जीजा साली का प्यार परवान चढ़ने लगा। दोनो को कई बार रंगरेलियां मनाते देखने पर सरिता साहू ने विरोध किया था। जीजा साली ने योजनाबद्ध तरीके से मंगलवार को सरिता देवी और पुत्री तनु की बेरहमी से धारदार हथियार से हत्या कर दिया। मामले की सूचना सरिता के पिता राजेश चंद्र पुत्र संगम लाल मलाका थाना चरवा ने पुलिस को हत्याकांड का खुलासा करने के लिए शिकायती पत्र दिया था। कौशाम्बी पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर जीजा साली को जेल भेज दिया। दोहरे हत्याकांड का खुलासा करने वाली पूरी पुलिस टीम और पुलिस कप्तान बधाई के पात्र हैं!

जिला ब्यूरो चीफ IV24 न्यूज कौशाम्बी से एमडी मौर्य की रिपोर्ट