साइकिल सवार को कण्टेनर ने रौंदा, हालत नाजुक

सिराथू, कौशांबी। कोखराज थाना क्षेत्र के मलाक भायल में ग्राम ककोढा निवासी भिल्ला सरोज पुत्र स्व अधारी सरोज 58 वर्ष को एक तेज रफ्तार कन्टेनर ने रौंद दिया। जिससे उसका एक पैर कटकर अलग हो गया।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल वृद्ध को एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घायल वृद्ध की हालत गम्भीर होने पर वहां के चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। जबकि भाग रहे कन्टेनर को ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया गया। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। सड़क दुर्घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

सिराथू से अरविंद कुमार मौर्य की रिपोर्ट