कौशाम्बी। मूरतगंज विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम सभा पट्टीपरवेज बाद बड़ा गांव में पीडब्लूडी की सड़क पर गन्दा पानी बह रहा है। असदउल्लागंज गांव के अंदर भी गंदगियों का अम्बार लगा है। उस पर न तो पता है की कितना बड़ा गड्डा है। जिससे सबसे ज्यादा राहगीरों को बड़ी दिक्कतें का समाना करना पड़ता है।
सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार सफाई कर्मी भी इन गांव में नहीं आता है जिससे ग्रामीण काफी आक्रोशित है । ग्रामीणों का कहना है कि कोरोना जैसे महामारी फैली हुई हैं हम इस तरह से कोरोना से हम नही लड़ पायेगे इस तरह में गांव वालों का कहना है कि इस गंदगियों से हम बच नही पाएंगे तो कोरोना से कहा लड़ सकते हैं।अगर जिलाधिकारी ने इस गांव की ओर अपना ध्यान आकर्षित नही किया तो महामारी बीमारी फैलना तो तय है ।
कौशांबी से ब्यूरो रिपोर्ट