ट्रक की टक्कर से घायल युवक की मौत

           ट्रक की टक्कर लगने से घायल युवक की जिला अस्पताल में इलाजे के दौरान मौत हो गयी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
           थाना क्षेत्र मंझिला के जमूरा गांव निवासी जमालुद्दीन 45 पुत्र जाहिद सोमवार की सुबह बाइक पर सवार होकर शाहाबाद के लोनी स्थित गन्ना मील में गन्ना की तौल कराने के लिए जा रहा था।गन्ना मिल के निकट पहुंचते ही गन्ने से लदा ट्रक ने उसको टक्कर मार दी जिस दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर इलाज के दौरान दम तोड़ दिया घटना की जानकरी मृतक के पुत्र  सादाब ने दी मृतक के चार पुत्र दो पुत्रियां है वह खेती बाड़ी का काम करता था।