अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

बीती रात अजुहा हाइवे में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की हालत नाजुक इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

कौशाम्बी। जनपद कौशाम्बी के कोतवाली सैनी क्षेत्र के नगर पंचायत अजुहा राष्ट्रीय राजमार्ग पार करते समय बीती रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दिया। जिससे आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल मंझनपुर के लिए रिफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल युवक ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना में मृतक युवक खोजी 26 वर्ष पुत्र कल्लू पुलिस चौकी अजुहा क्षेत्र के धुमाई ग्राम सभा का निवासी है। बीती रात युवक सामान खरीद कर पैदल घर वापस जाने के लिए सड़क पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन युवक को टक्कर मारकर फरार हो गया। एस आई विजय कुमार कुशवाहा ने गंभीर रूप से जख्मी युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। जहाँ इलाज के दौरान घायल युवक ने अंतिम सांसे ले ली। पुलिस ने पंचनामा भरवाकर कर शव को पोस्टमार्तम के लिए भेज दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।