●दहेज के लोभियों (भेड़ियों) ने सुल्तानपुर घोस थाना क्षेत्र के एक गाँव में दो वर्ष पूर्व भी नवविवाहिता की ली जान
प्रयागराज मण्डल के फतेहपुर जनपद के थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के सरौली गाँव के रामबाबू गौतम पुत्र बचानी गौतम की शादी खागा तहसील क्षेत्र के भदवहाँ गांव के वीरन की पुत्री रीतू के साथ दो साल पहले हुई थी। जिससे कि मायके पक्ष वालों ने तहरीर में आरोप लगाते हुए कहा है कि हमारी बिटिया रीतू को शादी के बाद कम दहेज लाने के उत्पीड़न में आये दिन गालीगलौज व मारपीट किया करता था । जिससे ससुराली जनों ने दहेज की बात को लेकर शुक्रवार को भी रीतू के साथ काफी मार पीट किया था। लेकिन शनिवार को दोपहर में रीतू ने फोन पर बताया था कि हमें बुला लो नहीं तो मार डालेंगें। लेकिन मामले ने अपना कोई रुख नहीं बदला । जिससे कि शनिवार शाम करीब छः बजे उसको मिट्टी का तेल डालकर आग के हवाले कर दिया गया था। जिसका इलाज जिला अस्पताल के दौरान मृत्यु हो गई । जिसमें की मायके पक्ष वालों ने दोपहर रविवार को दो ट्रैक्टरों से गाँव के साथ रिस्तेदारों ने जैसे ही गांव पहुंचे। तभी मौके पर सीओ खागा व एस एच ओ घोष भी मौके पर पहुँचकर मायके पक्ष वालों को समझा बुझाकर वापस लौटा दिया और बताया गया कि दहेज उत्पीड़न व हत्या से सम्बंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है औरकानूनी कार्यवाही करते हुए मुजरिमों की तलाश शुरू कर दिया गया है।
———जिला ब्यूरो चीफ IV24 न्यूज़ कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट