आज सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया

जम्‍मू कश्‍मीर में बड़गाम जिले में आज सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। बीरभहा इलाके में आतंकवादियों का सुराग मिलने पर सुरक्षाबलों ने कल रात घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस ने बताया कि भागने की कोशिश में आतंकवादी एक मकान से बाहर निकले और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में एक महिला भी घायल हुई है।
वहीं एक कार्यक्रम में रक्षामंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि भारत किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार है। उन्‍होंने देहरादून में आज कहा कि भारत डोकलाम मुद्दे से निपटने में बेहद सतर्क है। उन्‍होंने कहा कि तीनों सेनाओं के आधुनिकीकरण के लिए केंद्र ने कई नए कदम उठाए हैं। भारत हर परिस्थिति के लिए तैयार है हम फुल्‍ली अलर्ट भी हैं और हमारी टेरीटोरियल इंटीग्रिटी को बरकरार रखेंगे।