लश्‍कर-ए-तैयबा से संबंधित दस लोग को गिरफ्तार

उत्‍तरप्रदेश के आतंकरोधी दस्‍ते ने लश्‍कर-ए-तैयबा से संबंध रखने और आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन जुटाने के आरोप में दस लोगों को गिरफ्तार किया है। दस्‍ते के महानिरीक्षक असीम अरुण ने लखनऊ में बताया कि इन लोगों को कल गोरखपुर, लखनऊ, प्रतापगढ़ और मध्‍यप्रदेश के रीवां से गिरफ्तार किया गया।

कुल दस लोग अभी तक इसमें अरेस्‍ट किए गए हैं। इनके हाथ कुल मिला करके 52 लाख रूपये बरामद हुए हैं। बैंक ट्रांजेक्‍शन करीब 1 करोड़ से ऊपर की ट्रेक डाउन हो चुके हैं और लेपटॉप्स वगैरह इनके मिले हैं उनमें बहुत सारे मैसेजेज हैं, जो पाकिस्‍तान से आए हैं उसमें पैसा जमा करने और निकालने के बारे में कुछ वि‍शेष हैं।