कुशीनगर के दुदही रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन से स्कूल वैन के टकराने से दु:खद घटना घट गयी है । जानकारी के अनुसार इस हादसे में 11 बच्चों की मौत हो गयी है और 7 बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं । स्कूल वैन में 18 बच्चे सवार थे। घटनास्थल पर राहत व बचाव कार्य जारी है।
मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह कुशीनगर के डिवाइन मिशन स्कूल की वैन स्कूल जा रही थी । लापरवाही के चलते मानव रहित क्रॉसिंग पर थावे-बढ़नी पैसेंजर ट्रेन से वैन की टक्कर हो गई। आज सुबह हुए दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए प्रशासन को राहत व बचाव कार्य में जुटने का निर्देश दिया है।
सूबे के मुख्यमंत्री श्री योगी ने मृतकों और घायल बच्चों के परिजनों 2-2 लाख रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की है। इस हादसे की जांच के आदेश गोरखपुर के कमिश्नर को दिए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर संवेदनाएं व्यक्त की हैं।