किशोरी को बहला-फुसलाकर पड़ोसी फरार

कौशाम्बी। मंझनपुर थाना क्षेत्र चौकी समशाबाद के एक गांव में पड़ोसी युवक नाबालिग किशोरी को प्रेम जाल में फंसा कर मंगलवार बीती रात अपने साथ लेकर फरार हो गया । घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी गयी है ।

थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी का पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था । दोनों के अवैध संबंधों को परिजनों ने नकार दिया । दोनों के मिलने जुलने पर रोक लगा दी बीती रात पड़ोसी युवक नाबालिग किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसा कर जीने मरने की कश्मे लेकर फरार हो गया । घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी गई है । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कार्रवाई जारी कर दिया । प्रेमी युवक किशोरी के परिजनों के मोबाइल पर फोन लगाकर धमकी दे रहा है कि तुम्हारी लड़की को भगा ले गया हूं जो तुम्हें करना हो करो मुझे किसी अधिकारी से डर नहीं है ।