कछौना, हरदोई। कन्या पक्ष से मन मुताबिक दहेज न मिलने पर वर पक्ष बिना वैवाहिक कार्यक्रम के वापस चले गए पूरे। मामले की सूचना कन्या पक्ष के परिजनों ने कोतवाली कछौना में लिखित शिकायत की।
जानकारी के अनुसार कछौना कस्बे के निवासी इस्लाम की पुत्री की शादी जिला बिजनौर के दिलशाद के पुत्र गुलशाद से तय थीं। रविवार को धूमधाम से बारात आई, सभी मांगलिक कार्यक्रम धूमधाम से चल रहे थे। निकाह की पूरी तैयारी चल रही थी, रिश्तेदार, पुरूष, बच्चे, महिलाएं शिरकत कर वैवाहिक कार्यक्रम में भाग ले रहे थे। इसी दौरान वर पक्ष के लोग एकजुट होकर कन्या पक्ष से 4 लाख की डिमांड अचानक की, इस तरह की डिमांड से कन्या पक्ष के लोग हतप्रभ हो गए। कन्या पक्ष के परिजनों ने वर पक्ष से काफी मान मनौवल की, अपने सम्मान व बिटिया के भविष्य की गुहार लगाई, दहेज के लिए लड़की का भविष्य न खराब कराने की गुहार लगाई, लेकिन वर पक्ष के लोग सहमत नहीं हुए। कन्या पक्ष ने रिश्तेदारों और शुभचिंतकों से आर्थिक सहयोग लेकर तीन लाख रुपये की धनराशि वर पक्ष को दी। इसी बीच मौका पाकर वर पक्ष के लोग बिना कोई सूचना देकर रफूचक्कर हो गए। इस घटना से कन्या पक्ष के लोग काफी सहमे हैं।
कन्या पक्ष ने पूरे मामले की लिखित सूचना कोतवाली कछौना को दी। कछौना पुलिस ने बताया मामले की जांच की जा रही है। वर पक्ष से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। परिजनों की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।