थाना अतरौली क्षेत्र के ग्राम भैसासुर मजरा मांझगांव में शनिवार की रात मोबाइल चोरी विवाद के दौरान फायरिंग होने लगी इसी दौरान रिश्तेदारी में आई एक गर्भवती महिला को गोली लग गई | पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रोपियों को गिरफ्तार कर लिया है |
बता ते चलें कि ग्राम भैंसासुर निवासी अनुज पुत्र टिल्लू का मोबाइल 15 दिन पूर्व घर से चोरी हो गया था | अनुज मोबाइल चोरी का आरोप अपने पडोसी पिंटू पुत्र रामपाल पर लगा रहा था | शनिवार को पिंटू ने गांव के मंदिर पर मोबाइल न लेने की कसम खाइ जिसके बाद शनिवार की रात 8 बजे अनुज के चाचा ईश्वरदीन, कल्लू , शिवरत्न पुत्रगण कुशेहर पिंटू के दरवाजे पर जाकर गाली गलौज करने लगे | पिंटू ने गलियां देने से मना किया इतने में ही ईश्वरदीन ने कट्टे से फायर कर दी | बताया जाता है की पिंटू तो हट गया लेकिन गोली उसके रिश्तेदार अंजू (24) पत्नी अनिल निवासी सराय मजरा जनिगांव की दाहिनी कोंख में लग गई | अंजू ने बताया की वह 6 माह की गर्भवती है और वह शनिवार को अपनी बीमार अजिया सास केतकी को देखने आई थी | बताया जाता है की गांव में दो फायर होने से हडकंप मंच गया | पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी भरावन भेजा जहाँ से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया | थाना प्रभारी निरीक्षक ओपी तिवारी ने बताया की ठकुरा पत्नी रामपाल की तहरीर पर तिन लोगों पर पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है आरोपी ईश्वरदीन व कल्लू को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद कर लिया गया है तीसरे आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा |