स्टेशन से चंद कदम की दूरी पर मालगाड़ी से कटकर सफाई कर्मचारी की मौत

             हरदोई- लखनऊ से बरेली रेलवे लाइन पर सीतापुर रोड ओवर ब्रिज के नीचे मालगाड़ी की चपेट में आकर एक सफाई कर्मचारी की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव का पंचनामा भरा।
             कोतवाली शहर के 72 डी रेलवे कॉलोनी निवासी सुरेश किसी काम से चांदमारी की ओर गया था। लोगों के मुताबिक उधर से वापस अपने घर जा रहा था। इसी भी सामने से तेज रफ्तार में आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही कटकर दर्दनाक मौत हो गई। लोगों के मुताबिक सुरेश शराब के नशे में था। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। वहीं पुलिस पूरे मामले को लेकर तफ्तीश करने में जुटी है।