कछौना (हरदोई): कोतवाली कछौना के अंतर्गत ग्राम शमशेर नगर में एक 14 वर्षीय किशोर ने संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर बाग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बिना कोई कार्यवाही के ही गांव में अंतिम संस्कार कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली कछौना की ग्राम सभा कमालपुर के ग्राम शमशेरनगर में 14 वर्षीय किशोर पवन कुमार पुत्र राकेश ने गुरुवार को दोपहर संदिग्ध अवस्था में गांव के बाहर स्थिति बाग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजन पिता जीविकोपार्जन के लिए बाहर थे। मां उस समय दूसरे गांव गई थी। इस घटना को लेकर परिजन व ग्रामीण चुप्पी साधे हुए हैं। बिना कोई प्रशासनिक कार्यवाही के चलते परिजनों ने गांव में अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना को लेकर अलग-अलग तरह की ग्रामीणों में चर्चायें हैं।
रिपोर्टर- पी०डी० गुप्ता