एचटी लाइन की चपेट में आकर किशोर झुलसा

हरदोई- मल्लावां थाना क्षेत्र के रौंसा गांव में किशोर हाइटेंशन तार की चपेट में आकर झुलस गया। जिसे इलाज के लिए परिच स्थानीय सीएचसी ले गए। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
गांव निवासी मनीष कुमार (14) पुत्र राजबहादुर गुरूवार की सुबह डीजल लेने पैदल निकला। रास्ते में उसका पैर टूटे पड़े हाइटेंशल तार पर पड़ गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। चीख-पुकार सुनकर लोगों ने जैसे तैसे उसे छुड़ाया। परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।