कछौना (हरदोई) : लखनऊ-हरदोई रेलवे ट्रैक पर दलेलनगर स्टेशन के पास युवा छात्र इंद्रजीत की ट्रेन से कटने के कारण दर्दनाक मृत्यु हो गई। इस हृदय विदारक घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र कछौना के ग्राम बेरुआ निवासी शिवराज का 17 वर्षीय पुत्र इंद्रजीत बुधवार की सुबह घर से आवश्यक कार्य के लिए निकला था। परिजन मतदान के लिए निकल गए थे, जब काफी देर वापस नहीं घर आया, तब परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल किया तब उसका मोबाइल स्विच ऑफ था, तभी कुछ देर बाद पुलिस प्रशासन ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस विभाग की सूचना पर एंबुलेंस कर्मी गंभीर हालत पर स्वास्थ्य केंद्र को ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक इंद्रजीत नगर में स्थित जानकी प्रसाद इंटर कॉलेज कछौना पतसेनी में कक्षा 11 का छात्र था। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
रिपोर्ट- पी०डी० गुप्ता