हरदोई- खेत की लेवलिंग कराते समय एक किसान के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ गया जिससे उसकी मौत हो गयी।पुलिस ने शव को कब्जेमें लेकर पोस्टमार्टम कराया है।वही ड्राईवर के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की गई है।
थाना टण्डियावां चौकी क्षेत्र गोपामऊ के ग्राम सरखना निवासी लालता प्रसाद ने पुलिस चौकी में तहरीर देते हुए बताया कि उसके पिता रामलाल पुत्र मैकू 55 वर्ष गावँ के ही नंदराम के ट्रैक्टर से अपने खेत की लेवलिंग व जोताई करवा रहे थे। ड्राइवर प्रवीण पुत्र नन्दराम की लापरवाही के कारण उसके पिता रामलाल के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ जाने से खेत में ही मौके पर आकस्मिक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।म्रतक की पत्नी कुंती देवी ने बताया की रामलाल खेत में धान लगाने के लिए खेत को बराबर कराने गए थे वही घटना के बाद से ही ड्राइवर ट्रैक्टर के साथ गांव से फरार हो गया है पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।चौकी इंचार्ज संतोष कुमार ने बताया की ट्रैक्टर को जल्द ही कब्जे में ले लिया जायेगा।