शौच करने जा रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर, मौत 

            हरदोई- सोमवार की शाम को एक महिला गांव के बाहर शौच करने के लिए पैदल सड़क के किनारे जा रही थी। इसी बीच तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा।
            हरपालपुर थाना कैखाई निवासी प्रहलाद की पत्नी लता सोमवार की शाम को शौच करने के लिए गांव के बाहर पैदल जा रही थी। परिजनों के मुताबिक इसी बीच सामने से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से लता गंभीर रूप से जख्मी हो गई। परिजनों उसे लेकर स्थानीय सीएचसी पर पहुंचे।लेकिन जहां पर हालत नाजुक होने से डॉक्टर ने जिलाअस्पताल  के लिए रेफर किया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने लता को मृत घोषित कर दिया। प्रहलाद के मुताबिक लता के 4 पुत्र एक पुत्री हैं।लता की मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा है।