हरदोई (बेहटा गोकुल)- सरकार चाहे जितने कानून बना ले चाहे जितने महिलाओं की सुरक्षा के लिए दावे कर ले लेकिन महिलाओं के ऊपर हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है । पति द्वारा लगाए गए चरित्रहीन होने के आरोप के बाद दिए गए तलाक से क्षुब्ध होकर तलाक पीड़िता ने खुद को आग के हवाले कर दिया है । घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची । 100 डायल पुलिस पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां वह जिंदगी और मौत के बीच में जूझ रही है ।
यह मामला तलाक और उसके बाद घरेलू हिंसा का प्रतीत हो रहा है। ऐसा ही एक मामला हरदोई के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर से सामने आया है जहां मेला देख कर लौटी पत्नी को पति ने चरित्रहीन होने का आरोप लगाकर तलाक दे दिया । इस घटना से क्षुब्ध महिला ने घरेलू हिंसा और तलाक के बाद खुद को आग के हवाले कर दिया है । घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से जली महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है और तलाक पीड़िता जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है ।
एक ओर उसकी मां पूरी हकीकत बयां कर रही है तो साथ ही पीड़िता खुद घटना को अपने लफ्जो में बयां कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक त्रिगुण बिसेन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है अभी उसकी हालत गंभीर है उसे इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी