घर मे घुसकर महिला को पीटा, दुकान में की तोड़ फोड़

अतरौली (हरदोई)- थाना क्षेत्र के ग्राम कंधरामाऊ मजरा अतरौली मे दिन दहाड़े घर मे घुस कर चार लोगों ने एक महिला को पीट दिया और दुकान मे रखा सामान तोड़ फोड़ कर दीवाल गिरा दिया।महिला के पति ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है।
महिला के पति उमाकान्त पाण्डेय ने आरोप लगाते हुए बताया कि सड़क किनारे अपने दरवाजे के सामने कूड़ा डालने की बात को लेकर मंगलवार की दोपहर गांव के संकटा प्रसाद, जीवन, रितेश और श्यामू घर मे घुस कर मेरी पत्नी रेनू पाण्डेय को डण्डा एवं लोहे की राड मे पीट कर घायल कर दिया घर पर रखी दुकान का सामान तोड़ फोड़ कर फेंक दिया। जिसमे मेरा पचास हजार रुपये का नुकसान हो गया है। सात फिट ऊंची बनी दीवाल गिरा दिया है।अब जान से मार डालने की धमकी दे रहे हैं।इस्पेक्टर दीनानाथ मिश्र ने बताया कि मामले मे कार्रवाई की जा रही है।