हरदोई- 25 सितम्बर 2018ः- जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया है कि जिला प्रशासन के त्वाधान में 29 सितम्बर 2018 को कलेक्ट्रेट प्रागंण में एक वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा और इस शिविर में मेदान्ता हास्पिटल के वरिष्ठ एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा निःशुल्क परीक्षण किया जायेगा, शिविर में राजस्व, विकास, एवं न्याय विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी अपना निःशुल्क परीक्षण करा सकते है।
श्री खरे ने इण्डियन मेडिकल एशोसिएशन की जनपद शाखा से अपेक्षा की है कि स्वास्थ्य परीक्षण हेतु अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम स्वास्थ्य शिविर में शामिल करें ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।