4 वर्षों की सास की प्रताड़ना झेलने के बाद महिला ने मौत को गले लगा लिया मामला थाना शाहाबाद का है जहां पर 4 वर्षों तक लगातार पति और सास के द्वारा प्रताड़ित होने के बाद महिला ने मौत को गले लगाया है।
थाना मझिला निवासी रामतीर्थ ने अपनी पुत्री गायत्री 24 की शादी 4 वर्ष पूर्व बेझा शाहाबाद निवासी राम मनोहर उर्फ ललन के साथ की थी । तब से लेकर अभी तक राम मनोहर और उसकी मां श्यामा द्वारा गायत्री को आए दिन दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था । लेकिन मजबूर पिता रामतीर्थ हमेशा बेटी के ससुरालीजनों के हाथ जोड़कर जिंदगी बिताने के लिए आग्रह करता था । आए दिन राम मनोहर का अत्याचार बढ़ता जा रहा था । जिससे परेशान होकर गायत्री ने कल सुबह करीब 9:00 बजे अपने ही घर में साड़ी से लटक कर आत्महत्या कर ली । गांव निवासी अज्ञात युवक ने फोन कर लड़की के पिता को सूचना दी । मौके पर पिता के पहुंचने से पहले ही ससुरालीजनों ने शव को फंदे से उतार कर नीचे जमीन में रख दिया था । जिससे हत्या की भी आशंका जताई जा रही है तथा भाई विपिन की तहरीर पर मौके पर पहुंची पुलिस में दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार भी कर लिया है ।
मृतका चार भाइयों में इकलौती थी । मृतका के परिवार में विपिन उपेंद्र कपिल सचिन अन्य 4 भाई और मौजूद है । पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया है तथा पीड़ित पिता को आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को उचित सजा दी जाएगी ।