जम्मू कश्मीर में राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर कल सेना का एक जवान पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद हो गया । रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से खबर है कि पाकिस्तानी सेना ने सुंदरबनी सेक्टर में भारतीय सेना की चौकियों पर अकारण गोलीबारी की, जिसका सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया । पाकिस्तानी बलों ने सीमा रेखा पार से सुंदरबनी सेक्टर में भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर पर गोलीबारी की जिसका जवानों ने असरदार ढंग से उत्तर दिया । पाकिस्तानी गोलीबारी में एक चौकी पर तैनात जवान लांस नायक योगेश और मुरली धर भड़ाने गम्भीर रूप से घायल हो गए थे । बाद में महाराष्ट्र के धूल जिले के रहने वाले मुरली धर भड़ाने शहीद हो गए ।