जम्मू कश्मीर में उत्तर कश्मीर के कुपवाडा जिले में माछिल सेक्टर में सेना की एक चौकी पर हुए हिमस्खलन से तीन जवानों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। सेना के एक अधिकारी के अनुसार आज लगभग साढे चार बजे शाम को यह दुर्घटना नियंत्रण रेखा के पास हुई। रिपोर्ट के अनुसार हिमस्खलन के बाद इस चौकी से चार जवान लापता बताए गए थे। हिमस्खलन बचाव इकाई के बचाव अभियान के दौरान बर्फ में दबे इस चारों जवानों को बाहर निकाला गया, लेकिन एक जवान की मौके पर ही मृत्यु हो गई और दो अन्य की मृत्यु श्रीनगर के बादामी बाग स्थित सेना अस्पताल ले जाते समय हुई। चौथे जवान का इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बतायी गई है।
Related Articles
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
July 17, 2018
0
युवक ने खाया जहर अस्पताल में तोड़ा दम
May 31, 2018
0
जहरीला पदार्थ खाने से युवक की हुई मौत
September 28, 2018
0