राहुल मिश्र, बघौली
बघौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गोंडाराव के मजरा रोहापार में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संदीप कुमार कश्यप (उम्र 17 वर्ष) पुत्र विनोद कुमार कश्यप ने आज सुबह अज्ञात कारणों के चलते गांव के ही पास एक आम के पेड़ में फांसी लगाकर जान दे दी । संदीप कुमार गांव में ही रहता था तथा पढ़ाई लिखाई भी नहीं करता था । मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था तथा उसकी शादी भी नहीं हुई थी । मृतक के बड़े भाई की शादी हो चुकी है और वह किसी दूसरे शहर में रहकर मेहनत मजदूरी करता है । मृतक के पिता विनोद कुमार कश्यप गांव में ही मेहनत मजदूरी करके किसी तरह परिवार का भरण पोषण करते हैं । कम उम्र में संदीप की मौत से उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को आम के पेड़ से उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । मृतक द्वारा फांसी लगाए जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है ।