हरदोई- लोनार थाना इलाके के गोविंदपुर में राहुल (28) पुत्र शारदा ने घर के अंदर कमरे में साड़ी के फंदे से पंखे में बांधकर फांसी लगा ली।
बताया जाता है कि राहुल नशे का आदी था और आए दिन शराब पीकर पत्नी को मारता पीटता था। जिसके कारण पत्नी मायके चली गई थी।कई दिन बीत जाने के बाद राहुल ने पत्नी को फोन पर घर आने को कहा था। पत्नी के घर ना आने के कारण राहुल ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक राहुल के दो बच्चे हैं जो अपनी दादी के साथ बाहर लेटे हुए थे।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।