रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक घायल

राहुल मिश्र, बघौली

बघौली थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय एक युवक के ट्रेन की चपेट में आ जाने से वह बुरी तरह घायल हो गया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लल्लू पुत्र शंभू (उम्र 26 वर्ष) निवासी गांव रामगढ़ मजरा भीठादान आज सुबह रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी ट्रेन आ जाने से वह उसकी चपेट में आकर वह बुरी तरह घायल हो गया । घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी फूलचंद सरोज ने मौके पर पहुंच कर युवक के परिजनों को सूचना देने के बाद घायल युवक को एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भेज दिया।