शरदेन्दु मिश्र ‘राहुल’ बघौली–
बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा गोंडाराव निवासी रामशरण उम्र (40 वर्ष) पुत्र श्रीपाल को उसके ही गांव के ही दबंग आशीष, अनुज, सुनील, पुत्र रज्जू ने शराब के नशे में गाली गलौज करने लगे । पीड़ित द्वारा मना करने पर दबंगो ने उस पर लाठी-डंडों व बांका से प्रहार कर दिया । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया ।
पीड़ित व्यक्ति ने थाने पहुंचकर थाना प्रभारी को लिखित शिकायती पत्र दिया है । इस संबंध में थाना प्रभारी फूलचन्द्र सरोज ने बताया कि पीड़ित के द्वारा प्रार्थना मिला है और घायल को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है । आरोपितों की तलाश की जा रही है