चौकी से चंद कदम की दूरी पर चोरी, पचास कुंटल सरिया उठा ले गए चोर

राहुल मिश्र, बघौली

बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पर्यावरण चौक चौराहा से बीती रात अज्ञात चोर 50 कुंटल लोहे की सरिया चोरी कर ले गए । चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं । चौकी से चंद कदम की दूरी पर चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है ।

लखनऊ हरदोई राजमार्ग पर पर्यावरण चौक चौराहा स्थित श्रद्धा ट्रेडर्स की दुकान से लगभग 50 कुंटल सरिया अज्ञात चोरों ने पार कर दी । गांव लोधी निवासी मोती सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह पर्यावरण चौक चौराहा पर सरिया सीमेंट व मोरंग की दुकान करते हैं । शुक्रवार की शाम दुकान बंद करके वह घर चले गए । शनिवार सुबह जब उन्होंने दुकान खोली तो दुकान के सामने के प्लाट से सरिया गायब मिली । जंजीर व ताला टूटे पड़े देख पीड़ित के होश उड़ गए । उन्होंने इस घटना की सूचना आनन-फानन चौकी प्रभारी भावना भारद्वाज को दी । पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची चौकी प्रभारी भावना भरद्वाज ने घटनास्थल का जायजा लिया और वह घटना की जांच में जुट गई हैं।