कछौना, हरदोई। कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत लखनऊ हरदोई मार्ग पर बीती रात हरिदासपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मोटरसाइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
परिजन विमलेश कुमार निवासी बम्हनाखेड़ा ने बताया उनका 25 वर्षीय पुत्र दीपू शुक्ला अपनी मोटरसाइकिल से संडीला औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार की सांय कॉल जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन बोलोरो की जोरदार चक्कर से उनके पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में मृतक कार्य करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता