चार पहिया वाहन सवार ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, गंभीर रूप से हुआ घायल

कौशांबी। तेज रफ्तार चार पहिया वाहन में बाइक सवार युवक को को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक संतोष कुमार पुत्र रामधनी अमांव कचपुरवा थाना खागा जनपद फतेहपुर निवासी अपनी पल्सर बाइक में सवार होकर अझुवा बाजार आ रहा था कि राष्ट्रीय राजमार्ग भौतर मोड़ के निकट रामादेवी शिव मंगल प्रसाद महाविद्यालय के पास कानपुर की तरफ से आ रहे चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे संतोष कुमार घायल हो गया। टक्कर मारकर चार पहिया वाहन सवार मौके से चार पहिया सहित फरार हो गया।

सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही अझुवा चौकी प्रभारी मनोज कुमार राय मय हमराही नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया।

कौशांबी से ब्यूरो रिपोर्ट