आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा के लिए राह आसान नही है। उसके अपने ही उसकी राह में रोड़ा बनते जा रहे है।हरदोई में भाजपा जिलाध्यक्ष पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाकर
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष का पुतला फूंका और मुर्दाबाद के नारे लगाए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का आरोप है की भाजपा जिलाध्यक्ष भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। जिसके चलते पूरे समाज के समस्याएं खड़ी होती जा रही हैं।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अमन मिश्रा के नेतृत्व मे सिनेमा चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री का पुतला फूंका और मुर्दाबाद के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा जिला अध्यक्ष ने प्रशासन में भ्रष्टाचार फैला रखा है जिसकी वजह से हर जगह बदनामी हो रही है जिसके चलते आज वह लोग सड़कों पर उतरे हैं ।एक तरफ चुनाव की तैयारी और दूसरी तरफ अपनो के सवालों का जवाब भी भाजपा को देना होगा। ऐसे में यह साफ तौर पर कहा जा सकता है कि आने वाले चुनाव में भाजपा के लिए राह आसान नहीं होने वाली है क्योंकि उसके अपने ही अब उसकी राह में कांटे बिछा रहे हैं ।
फ़ोटो:पुतला जलाते कार्यकर्ता