सरकारी गेहूं खरीद में धांधली के विरोध में किसानो का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार भले ही गेहूं खरीद के लिए बने सरकारी क्रय केंद्रों में किसानों के गेहूं खरीद को लेकर जितने भी बड़े दावे करें। सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों का जमकर शोषण किया जा रहा है। यही नहीं किसानो का आरोप है की उनको पैसा भी कई दिन बाद मिल पा रहा है। इसी धांधली के विरोध में किसान यूनियन के बैनर तले किसानो ने प्रदर्शन करके सरकार और प्रसाशन ने क्रय केन्द्रो में धांधली और लूट रोकने की मांग की है।
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में गेहूं की सरकारी खरीद में मची धांधली को लेकर किसानों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।  किसानो से सरकारी क्रय केन्द्रो पर किसानो से 45 रुपए प्रति कुंतल वसूली का आरोप लगाया है।  हरदोई कलेक्ट्रेट में धरना देने को मजबूर अन्नदाता यह किसान उत्तरप्रदेश में सरकारी गेहूं खरीद के लिए बनाए गए सरकारी क्रय केंद्रों में किसानों के शोषण और धांधली के विरोध में धरना देने को मजबूर है । किसानों का आरोप है की सरकार गेहूं क्रय गेहूं खरीद को लेकर केवल बड़े बड़े वादे ही कर रही है लेकिन हालात इन सरकारी केंद्रों पर अच्छे नहीं हैं किसानों का आरोप है कि सरकारी गेहूं खरीद के सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों की बजाय बिचौलियों से गेहूं की खरीद की जा रही है और उनको कम  पैसे दिए जा रहे है। किसानो का आरोप है की हर सेंटर पर कम से कम 45 रुपए किसानो को कम दिए जा रहे है। गेहू तौल के लिए किसानो को घंटो क्रय केन्द्रो पर बिताना पड़ रहा है।