कौशांबी। अजुहा वॉर्ड न 2 स्थित डूडा कॉलोनी निवासी नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग पर तैनात सफाई कर्मी की पुत्री से मंगलवार को शाम 4:00 बजे छेड़छाड़ के मामले में मनबढों ने छात्रा को बचाने आए परिजनों को भी जमकर मारा पीटा।
सफाईकर्मियों का आरोप है कि मंगलवार की रात कॉलोनी में खुलेआम फरार आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए कह रहे थे कि अगर हम जेल गए तो जान से मार देंगे। सफाई कर्मियों ने नगर पंचायत अजूबा अधिशासी अधिकारी से निवेदन करते हुए कहा कि कॉलोनी में अवैध रूप से रह रहे लोगों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करें ताकि सभी को सुरक्षा मिल सके।
वही पुलिस चौकी अजुहा उप निरीक्षक मनोज कुमार राय का कहना है कि इलाके में बालिकाओं से छेड़खानी व फब्तियां कसने वाले मनबढ युवकों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।
मंझनपुर से विजय करण की रिपोर्ट