—–अवनीश मिश्रा, लखनऊ
कई गंभीर अपराधिक कृत्यों में शामिल बाराबंकी का हत्याभियुक्त अपराधी जितेंद्र उर्फ जीतू वर्मा लखनऊ के बक्शी के तालाब में गिरफ़्तार
• बाराबंकी में अपने सगे बाबा की कर चुका है हत्या आज बक्शी का तालाब थाने मै हुआ गिरफ्तार।
• अपने 4 अन्य साथियों के साथ रैथा रोड के पास अधिवक्ता की जमीन पर अवैध कब्जा करने गया था जीतू वर्मा
इसी दौरान अधिवक्ता की शिक़ायत पर बी के टी के तेज तर्रार चौकी प्रभारी हंसराज ने मामले में सतर्कता दिखाते हुए अपराधी को रात्रि 10 बजे मौके से किया गिरफ़्तार।

• आपको पूरा मामला बताते चलें की कई अपराधिक मुकदमे दर्ज होने के बाद भी बाराबंकी निवासी जितेंद्र उर्फ़ जीतू आज शाम अपने 4/5 अन्य साथियों के साथ ग्राम भौली स्थित अधिवक्ता की जमीन पर कब्जा करने पंहुचा गया। घटना कि सूचना पाते ही जमीन मालिक के बेटे अधिवक्ता जे के चौधरी की शिकायत पर चौकी पर तैनात दरोगा हंस राज ने घटना स्थल से जितेंद्र उर्फ़ जीतू को अवैध हथियार के साथ गिरफ़्तार कर थाने ले गई जबकि जीतू के बाकी गुर्गे अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुटी है।
रिपोर्ट –
प्रदेश प्रभारी
I v 24 news and infotainment Lucknow