संडीला- कस्बे के सदर बाजार निवासी अभिषेक तिवारी ने विपक्षियों पर फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप लगाया है । इनका कहना है कि उन्होंने महतवाना बाहर नगर पालिका की भूमि गाटा संख्या 865 के 1/3 भाग का बैनामा दलवीर कौर से कराया था । जमीन का दाखिल खारिज भी हो गया था । परन्तु उसके विपक्षी अहमद मंसूर ने पेड़ कटवाने हेतु फर्जी तरह से परमिट बनवाये जाने का आरोप लगाया है । जबकि शिकायतकर्ता के पास कोई भी ठोस सबूत व दस्तावेज नहीं है । ना ही उसका कोई हक है । अभिषेक का ये भी कहना है कि एसडीएम के यहाँ चल रहे मुकदमे में बहस करने के लिये भी हाजिर नहीं हो रहे हैं । विपक्षियों के पास किसी न्यायालय का कोई स्थगन आदेश भी नहीं है । उन्होंने बुधवार को जन सुनवाई के माध्यम से डीएम से खुली जांच कराये जाने की मांग की है।
Related Articles
पत्नी को जिंदा जलाने के मामले में हत्या की रिपोर्ट
January 28, 2018
0
पुलिस पर रुपये छीनने का आरोप, परिवार धरने पर
November 18, 2017
0
भाई की पिटाई करने का विरोध करने पर युवक को मौत के घाट उतारा
May 7, 2018
0