हरदोई-बिलग्राम क्षेत्र मे सिंचाई के लिये स्थापित नहर किसानों के लिये काल बन चुकी।रजबहा बिलग्राम के नाम से चल रही नहर मंगलवार को अचानक फट गई जिस से तमाम किसानों के खेतों मे पानी घुस गया ।जिससे दूर तक फसलों की तबाही को देखा जा सकता है ।किसानों ने विभागीय अधिकारियों को सूचना दी परंतु उनके न पहुँच पाने पर किसानों ने ही श्रमदान कर पानी बाँधने का प्रयास किया परंतु बुधवार को भी पानी लगातार खेतों मे घुस रहा है ।
क्षेत्र के निजामपुर गाँव के कुछ आगे बरगावा की पुलिया के पास मंगलवार की पूर्व रात्रि को अचाणज रजबहा बिलग्राम की नहर मे चल रहा सिंचाई का पानी एक स्थान पर टूट गया जिससे नहर फट गई आसपास पड़ने वाले खेत जिसमे गेहूँ ,सरसों की उपजीफसल मे पानी घुस गया तेज बहाव के चलते लगातार पानी आगे बढ़कर निजाम पुर ,नबियापुर ,बरगावा के किसानों के खेतों मे फसल डूब गई ।प्रभावित नबियापुर के किसान कमल ,मंशाराम ,त्रीभवन ,मधुकर ,रतीराम ,विजयपाल ,बृजनंदन ,सत्यपाल ,लालता ,राम रतन ,निजामपुर के होरी लाल अन्य बहुत से किसानों की सैकड़ो बीघा फसल डूब गई ।लगभग 75से अधिक किसानों का नुकसान होने की जानकारी गाँव वालों ने दी है ।इस क्रम मे उपजिलाधिकारी श्रद्धा शांदिल्यान ने बताया कि जानकारी मिलने पर अधिशासी अभियंता को बाँधने के लिये कहा गया था परंतु अब तक पानी निकल रहा है ।