आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दी गई दबिश, 6 अभियोग पंजीकृत

कछौना (हरदोई): जनपद में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के नेतृत्व में थाना कछौना के ग्राम पूरब खेड़ा, कहलईया, जैतनगर एवं पकरिया ऊसर में आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दबिश की कार्रवाई की गई।

दबिश के दौरान सघन तलाशी में लगभग 120 लीटर कच्ची शराब एवं लगभग 600 किलोग्राम लहन बरामद हुई। शराब को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया। आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 6 अभियोग पंजीकृत किए गए।

रिपोर्ट- पी.डी. गुप्ता