कछौना(हरदोई)- थाना क्षेत्र में अबैध कच्ची सराब का धंधा कुटीर उधोग बन चुका है चंद सिक्को की खनक में आगे खाकी लाचार हो जाती है।शनिवार की रात ग्रामीणों की सूचना पर गैर हल्के में तैनात उपनिरीक्षक अवधेश बहादुर पांडेय,व कांस्टेबल त्रियम्बक दत्त गौर व गार्ड धीरेंद्र मिश्र ने थाना छेत्र के गांव दर्शन खेड़ा में धधक रही कच्ची शराब की भट्टी पकड़ी जिसमे क्षेत्रपंचायत सदस्य करन पुत्र मुल्ला व मातादीन पुत्रभावनी को 12 लीटर शराब व उपकरण बरामद किए।
चंद सिक्को की खनक उस समय सुनाई दी जब रात में पकड़े गए दोनों कच्ची शराब माफियाओं पर साधारण धाराओं में मुकदमा दर्ज कर थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया गया ,उक्त भट्ठी तो नमूना मात्र है दर्जनों गावो में खुले शराब की भट्ठियां धधक रही है शायद लचर ब्यवस्था के चलते ही रोक नही लग पा रही है।एस एस आई सन्तोष श्रीवास्तव ने बताया कि भट्ठी के साथ लहन को नष्ट किया गया है मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।