रिपोर्ट— अवनीश मिश्रा
-हाथरस कांड में इंसाफ का पहला कदम सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, और पूरे मामले में सीबीआई जांच की संस्तुति भी कर दी गई है
-हाथरस में हुई घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमे कुल 6 मामले दर्ज किए गये है
-जातीय सदभाव बिगाड़ने और प्रदेश का माहौल खराब करने और कोरोना की गाइड लाइन का उल्लंघन करते हुए एक बड़ी राजनीतिक साजिश के तहत पीड़ित के गांव के आस पास तथ्यहीन, झूठी बाते फैलाई गई, इस मामले में भी मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है
-हाथरस के चंदपा थाना में एक मुकदमा दर्ज किया गया है जहां कुछ अराजक तत्वों ने पीड़ित परिवार को भड़काने, उन्हें 50 लाख रुपये देने का प्रलोभन देने और प्रदेश की शांति व्यवस्था बिगाड़ने का मामला सामने आया था।
-सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के मामले में पुलिस ने अब सख्त रवैया अपनाते हुए अयोध्या, लखनऊ समेत प्रदेश के कई ज़िलों में कुल 13 एफआईआर दर्ज की गई है।